सुर संग्राम, अंताक्षरी और सारेगामापा रियलिटी शो से पूरे देश में पहचान बना चुके गजेंद्र सिंह ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्रीज में यूपी और बिहार के युवाओं की काफी भागीदारी है।
इन प्रोग्रामों के जरिए छिपी प्रतिभाएं सामने आ रही हैं और पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। वह सोमवार को रामनगर स्थित आवास पर पत्र-प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सुर संग्राम ने बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ ही साथ ग्रामीण युवाओं को नई पहचान दी है। अंताक्षरी का कार्यक्रम जीटीबी पर विगत 13 वर्षों तक चला।
कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी है बस इसे उभारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी पहचान बनाने के लिए आगे आना होगा। ताकि वह अपनी प्रतिभा को अच्छी तरह निखार सकें।
बता दें कि सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामनगर निवासी गजेंद्र सिंह इंटर की पढ़ाई करने के बाद मुंबई चले गए और बाकी की पढ़ाई वहीं पर पूरी की।
इसके अलावा उन्होंने म्युजिक का महामुकाबला, वायस आफ इंडिया और इंडिया राक स्टार जैसे कार्यक्रमों का संचालन किया। इतना ही नहीं गजेन्द्र सिंह दूरदर्शन चैनल पर भी भारत की शान, लेट्स डांस जैसे कार्यक्रम दिए हैं।