फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं निकली धूप, कोहरे और गलन का बढ़ा प्रकोप

Tue, 09 Jan 2018 12:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
winter in azamgarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। हाड़कंपाती ठंड अभी रहम करने के मूड में नहीं है। सोमवार को धूप नही निकलने से लोग गलन के चलते परेशान दिखे।  सुबह व शाम में कोहरे की चादर से शहर ढंका रहा। कंपकंपी के बीच लोग अपने जरूरी काम को निपटाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


शहर में यदा कदा स्थानों पर नपा प्रशासन द्वारा जलवाए जा रहे अलाव लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने में नाकाफी साबित होने लगे है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।

बीते दो दिनों से कुछ ही देर के लिए धूप निकली लेकिन सोमवार को आधे दिन कोहरा छाया रहा। दिन भर पछुआ हवाओं के चलते के गलन भी बढ़ी रही। सुबह कोहरे की चादर से शहर ढंका रहा। दिनभर भले कोहरा न रहा हो पर बदली के चलते धूप एकदम नहीं निकली।
विज्ञापन


शाम होते ही एक बार फिर शहर कोहरे की चादर में सिमट गया। प्रशासन ने 10 जनवरी तक इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूलों को बंद कर रखा है, जिससे बच्चों को तो थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय से घर में कैद होने से वे भी परेशान हो उठे है।

घर के बाहर लोग जरूरी काम से ही निकले और कंपकंपाते हुए जल्दी-जल्दी काम निपटा कर वापस घरों में कैद हो गए।  कई स्थानों पर लोग खुद की व्यवस्था से अलाव जलवा रहे हे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें