फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली और शौचालय की समस्या से जूझ रहा सुल्तानीपुर ग्राम सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। रविवार को प्रत्याशियों में प्रतीक चिन्ह का आवंटन भी हो जाएगा। गांवों में प्रत्याशियों की सरगर्मी तेज हो गई है। कुछ ही दिन में हर ग्राम सभा को एक नए ग्राम प्रधान के रूप में उनका प्रतिनिधि मिलेगा। अब तक गांवों में कई प्रधान हुए लेकिन इसके बाद भी गांवों का संपूर्ण विकास नहीं हो सका। जिसका परिणाम है कि गांव के लोग इस चुनाव में एक बार फिर चुने जाने वाले नए प्रधानों से गांव के विकास की उम्मीद लगाकर मतदान करेंगे। पूर्व में प्रधानों द्वारा कराए गए कार्यों से गांव का कितना विकास हुआ और गांव में अभी किस चीज की जरूरत है को लेकर अहरौला विकास खंड के सुल्तानीपुर गांव के ग्रामीणों से बात की गई।
विज्ञापन

इस गांव की कुल आबादी लगभग 6000 है। जिसमें 2110 वोटर मतदाता सूची में रजिस्टर्ड हैं। गांव की सीट अनुसूचित जाति के लिए इस बार आरक्षित है। इसके पहले पिछङ़ी जाति के लिए आरक्षित थी। अबकी बार मैदान में प्रधान पद के लिए कुल छह प्रत्याशी मैदान में है क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन कर रखा है और ग्राम सभा में कुल 12 पंचायत सदस्य की जगह है। जिसमें सात सदस्यों के द्वारा नामांकन किया गया है। हालांकि सातों सदस्य अपने-अपने वार्डों से एकलौते नामांकन किए हैं जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। लेकिन नामांकन पत्रों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें