आजमगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर अभी भी किसी तरह का लगाम नहीं लगा है। प्रवासियों के बजाए अब स्थानीय लोगों में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो चुकी है। शुक्रवार को भी 51 पॉजिटिव मरीज पाए गए। इसमें मात्र दो ही प्रवासी है। स्थानीय स्तर पर संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और न तो हम सुधर रहे है न ही जिम्मेदार ही अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है। हड़कंप की स्थिति तो हर ओर है, फिर लोग कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन नहीं कर रहे है। बिना मास्क व सोशल डिस्टेसिंग के लोग चक्रमण कर रहे है।अप्रैल माह की शुरूआत से ही जिले में कोरोना का प्रकोप भी बढ़ना शुरू हो गया। इस माह के शुरूआत के चार दिनों को छोड़ दिया जाए तो हर दिन कोरोना संक्रमण ने जिले में अर्धशतक लगाया है। एक दिन सात अप्रैल को तक जिले में कोरोना का शतक भी लग चुका है और एक दिन में सर्वाधिक 128 संक्रमित मिलने का रिकार्ड भी बना है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को कुल 51 संक्रमित पाए गए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 498 हो गई है। वहीं अब तक जिले में मिले पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 6647 पर पहुंच गए है। शुक्रवार को प्रवासी मात्र दो ही पॉजिटिव पाए गए और दोनों दिल्ली से आने वाली ट्रेन से जिले में पहुंचे है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो चुकी है।