आजमगढ़। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि सुजीत कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उप्र ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण लखनऊ को अतिरिक्त प्रेक्षक तैनात किया गया है। वह जनपद में रहकर मतदान और मतगणना को सकुशल संपन्न कराएंगे। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सुजीत कुमार को अतिरिक्त प्रेक्षक पद पर तैनात किया गया है। जनपद में मतदान 19 अप्रैल को मतदान होगा तथा मतगणना दो मई को कराई जाएगी।
कहा संबंधित अधिकारी मतदान के लिए 16 अप्रैल तथा मतगणना के लिए 30 अप्रैल की अपराह्न पांच बजे तक जनपद मुख्यालय पहुंचेंगे। अतिरिक्त चुनाव प्रेक्षक मतदान की समुचित तैयारियों के बारे में संबंधित अधिकारियों से समीक्षा करेंगे, निर्वाचन क्षेत्र में भ्रमण करेंगे एवं मतदान तथा मतगणना संबंधी समस्त तैयारियों का सूक्ष्म निरीक्षण कर स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान एवं मतगणना के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराएंगे। मतदान के दिन निर्वाचन क्षेत्र में व्यापक भ्रमण करेंगे। समस्या होने पर प्रेक्षक मामले को आयोग के संज्ञान में लाएंगे।