फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोबारा तोड़ी गई सुहेलदेव की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। अराजकतत्वों ने बुधवार की रात बरदह थाने के बेलवाना तिराहा स्थित राजा सुहेेलदेव की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर जमा होकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और नई प्रतिमा लगाने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर एसडीएम मार्टीनगंज और एसओ मौके पर पहुंचे। आश्वासन देकर मामला शांत कराया। सुहेलदेव की यही प्रतिमा हाल ही में मनबढ़ों ने इससे पहले भी तोड़ी थी।
विज्ञापन

राजा सुहेलदेव की प्रतिमा बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना तिराहे पर लगाई गई है। बुधवार की रात अराजकतत्वों ने इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार की सुबह प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना से मिलने पर मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक सुखदेव राजभर सहित अन्य लोग काफी संख्या में पहुंच गए। आक्रोशित दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और प्रतिमा के मरम्मत की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसटीएम मार्टीनगंज और प्रभारी निरीक्षक बरदह ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया। बता दें कि इसी प्रतिमा को कुछ दिनों पूर्व अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। जबकि दो दिन पूर्व सरायमीर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई थी। अभी तक एक भी मामले में आरोपी नहीं गिरफ्तार हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें