फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा ने विवि की भूमि को किया ओके

विज्ञापन
सठियांव के मोहब्बतपुर गांव में विश्वविद्यालय के लिए भूमि का निरीक्षण करते संयुक्त उच्च शिक्षा स - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए मोहब्बतपुर-दौलतपुर में जमीन चयनित की गई है। इस जमीन का गुरुवार को संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा डॉ. अमित भारद्वाज ने निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर तक पहुंच मार्ग आदि को भी देखा। इससे पहले डीएम कार्यालय में भी जमीन के कागजात आदि देखे। जमीन मानक से थोड़ी कम होने पर डीएम से जमीन खरीद के लिए एक सप्ताह में किसानों से सहमति लेने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल भूमि को पास दिया है। उन्होंने कहा कि अब इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे ताकि जल्द विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू हो सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय के स्थापना की घोषणा की। इसके बाद प्रशासन को 50 एकड़ जमीन तलाश करने का निर्देश दिए गए। काफी मशक्क्त के बाद प्रशासन ने मोहब्बतपुर में 37.5 एकड़ जमीन की तलाशी। रास्ते के लिए लगभग छह एकड़ और शेष अन्य जमीन खरीद का प्रस्ताव इसमें शामिल कर पिछले दिनों शासन को भेजा गया था। डीएम की मुख्य सचिव से हुई वार्ता के क्रम में जमीन के सर्वे के लिए गुरुवार को उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. अमित भारद्वाज जनपद पहुंचे। पहले कलक्ट्रेट में डीएम के साथ कागजात देखे। इसके बाद तहसीलदार के साथ भूमि का निरीक्षण करने मोहब्बतपुर पहुंचे। डॉ. अमित भारद्वाज ने कहा कि भूमि विश्वविद्यालय बनाने के लिए उपयुक्त है लेकिन मानक से थोड़ी कम है। इसके लिए एक सप्ताह में किसानों से सहमति लेने को कहा गया है। बताया कि अपनी रिपोर्ट शासन को बनाकर भेज दूंगा। आगे शासन का निर्णय है। शासन ही विश्वविद्यालय बनाने के लिए धन मुहैया कराएगा। जितनी जल्दी धन आएगा उतनी ही जल्दी काम शुरू हो जाएगा। सब ठीक रहा तो दिसंबर में बजट आ सकता है। इस मौके पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डा. ज्ञान प्रकाश वर्मा, तहसीलदार सदर पवन कुमार सिंह, प्राचार्य डा. संतोष कुमार, कानूनगो हरेंद्र यादव, लेखपाल लालता यादव, ग्राम प्रधान रणविजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें