फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आएंगे सुहास एलवाई, होगा भव्य स्वागत

Tue, 29 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
विज्ञापन
भव्य स्वागत
विज्ञापन
चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश और जिले का गौरव बढ़ाने वाले जिलाधिकारी सुहास एलवाई 30 नवंबर को आजमगढ़ आएंगे। जिले की सीमा पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। बेलइसा मंडी से शुरू होकर उनका रोड शो पूरे नगर से होकर गुजरेगा। इस दौरान नगर के खिलाड़ी और शहर के लोग उनका स्वागत करेंगे। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को आयोजित बैठक में स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। 
विज्ञापन


स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंद्रमौलि पांडेय की अध्यक्षता में विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी 30 नवंबर को आ रहे हैं। जिले की सीमा पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद नौ बजे बेलइसा मंडी से शुरू रोड शो चिल्ड्रेन कालेज, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, सुखदेव पहलवान मूर्ति, तिरंगा पार्क नरौली, चर्च चौराहा, सिविल लाइंस, नगर पालिका तिराहा, पुरानी कोतवाली, तकिया होते हुए पहाड़पुर तिराहे से शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के रास्ते सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेगा। स्कूली बच्चों और चौराहों पर लोग उनका अभिनंदन करेंगे।

रोड शो के दौरान फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। डीडीसी ऋतु सुहास ने संबंधित अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। मौके पर सिद्धार्थ सिंह, प्रवीन सिंह, अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर अजेंद्र राय, राजेंद्र यादव, रमाकांत वर्मा, जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष राधा मोहन गोयल, भोला प्रसाद, अयाज अहमद, डा. चंद्रभान सिंह, केएम श्रीवास्तव, सुनील विश्वकर्मा, हृदय सिंह, लालचंद चौहान, अनुपम प्रजापति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें