फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूख रहा गन्ना, नहीं मिल रही तौल पर्ची

विज्ञापन
सरायमीर के सिकरौर सहबरी स्थित गन्ना तौल केंद्र पर पर्ची न मिलने से परेशान किसान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सूख रहा गन्ना, नहीं मिल रही तौल पर्ची
विज्ञापन

सरायमीर। क्षेत्र के सिकरौर सहबरी गांव स्थित गन्ना तौल केंद्र पर पर्ची न मिलने से किसानों का गन्ना ट्राली पर लदा सूख रहा है। वहीं बहुत से किसान खेतों में गन्ना काटकर रखे हुए हैं और पर्ची आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बात को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

किसान मोहम्मद साबिर भोरमऊ, शिव शंकर यादव युसुफपुर, मनोज कुरियावां, शाह आलम सिंदूरी आदि किसानों का कहना है कि इधर पर्ची न मिलने के कारण किसानों का गन्ना खेतों एवं तौल केंद्र पर खड़ा ट्राली में सूख रहा है। किसान शिवशंकर यादव पुत्र बहादुर यादव ग्राम यूसुफपुर खानपुर का कहना है कि पर्ची न मिलने के कारण अभी मेरा छह ट्राली गन्ना खेत में पड़ा हुआ है। किसान शाह आलम सिंदूरी, कुरियावां गांव निवासी किसान मनोज आदि का कहना है कि पर्ची न मिलने से अभी भी खेत में गन्ना पड़ा हुआ है। केंद्र इंचार्ज संजय यादव का कहना है कि जिनके पास पर्ची थी मैंने तौल की है। पर्ची आने पर तौल होगी। किसानों ने सिकरौर सहबरी तौल केंद्र को फ्री करने की मांग की है। ताकि क्षेत्र के किसानों के गन्ने जो खेतों में खड़े हैं या खेतों में काट कर पड़े हुए सूख रहे हैं। उसे लाकर तौल केंद्र पर तौल करा लें ताकि उन्हें अपनी मेहनत की कमाई का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें