फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी के भारत बंद का जनपद में नहीं दिखा असर

विज्ञापन
शहर के नरौली क्षेत्र में भीम आर्मी द्वारा भारत बंद के दौरान प्रदर्शन करते कार्यकर्ताओं को समझात? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सीएए और आरक्षण को खत्म होने से बचाने के उद्देश्य से भीम आर्मी ने रविवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था। जिसे लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से सतर्क नजर आया। पूर्व में भीम आर्मी के बंद के दौरान सगड़ी क्षेत्र में हुए हंगामे को देखते हुए पुलिस महकमा दिन भर सतर्क नजर आया। चौराहों तिराहों पर फोर्स की तैनाती भी देखने को मिली।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून और आरक्षण के खत्म होने के अंदेशा को देखते हुए विरोध स्वरूप में भीम आर्मी द्वारा बुलाए गए भारत बंद का जनपद में कोई असर देखने को नहीं मिला। भी आर्मी के कार्यकर्ता नरौली पर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सिटी इलामारन स्वयं मौके पर मौजूद रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। वहीं शहर के अन्य क्षेत्रों में उनका कोई कार्यकर्ता बंदी के समर्थन में दुकानों को बंद कराने नहीं पहुंचा। लेकिन विगत वर्ष भीम आर्मी के ही बंद के आह्वान पर सगड़ी तहसील क्षेत्र में हुए बवाल के बाद इस बार भी प्रशासन काफी सतर्क नजर आया। नगर क्षेत्र के हर चौराहे और तिराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हालांकि रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शहर क्षेत्र की दुकानें पहले से ही बंद थी। छुट्टी का दिन होने के कारण सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर आवागमन करते हुए देखे गए। वहीं जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी भीम आर्मी की इस बंदी का कोई असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें