फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी गड़बबड़ी से फिर बंद हो गई चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। चीनी मिल सठियांव सत्र का शुभारंभ होने के बाद तकनीकी गड़बड़ी के कारण बार-बार चीनी मिल बंद हो जा रही है। शनिवार को दिन में तीन बजे अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई। सूचना मिलते ही मकैनिक मौके पर पहुंचे लेकिन अभी तक ठीक नहीं किया जा सका। वहीं जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि दो दिनों तक गन्ना किसान गन्ना आपर्ति न करें। मिल पर भीड़ न एकत्र करें।
विज्ञापन

मिल के शुभारंभ के दौरान ही तकनीकी गड़बड़ी के चलते चीनी मिल लगभग 72 घंटे तक बंद थी। गड़बड़ी को ठीक करके बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे चालू किया गया था। इसके अगले दिन शुक्रवार को लगभग दो बजे टरबाइन ट्रीप हो जाने के कारण दो घंटें तक चीनी मिल को एक बार फिर बंद करना पड़ा। काफी मस्कत के बाद चीनी मिल चालू हो गई लेकिन शनिवार को दिन में करीब तीन बजे फिर से चीनी मिल खराब हो गई। जिसके कारण गन्ना पेराई बाधित हो गई। ठंड के मौसम अपने गन्नों की आपूर्ति को लेकर परेशान नजर आ रहा है। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि दिन में तीन बजे के करीब चीनी मिल में खराबी आ गई। जिसके कारण चीनी मिल बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्या को अभी तक समाप्त नहीं किया जा सका है। ऐसे में गन्ना किसान दो दिनों तक गन्ना आपूर्ति न करें। किसान ठंड के समय में परेशान न हो। मिल ठीक होने के बाद ही गन्ना लेकर मिल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें