फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अग्रसेन इंटर कालेज के प्रबंधक बने सुधीर अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल समाज के द्वारा संचालित श्री अग्रसेन हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के तहत श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के लिए रविवार को चुनाव कराया गया। दिन में मतदान के थोड़ी देर बाद ही मतगणना शुरू हुई जो देर शाम को संपन्न हो गई। मतगणना में प्रबंधक पद पर सुधीर अग्रवाल और सहायक प्रबंधक पद पर पंकज अग्रवाल ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

शहर के कटरा मोहल्ला स्थित श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर पूरे दिन गहमा गहमी का माहौल रहा। प्रबंध समिति का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा था। जिसके लिए नई समिति का गठन होना था। जिसके तहत चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। बता दें कि प्रबंध समिति के 9 सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हो गया था। जबकि प्रबंधक और सहायक प्रबंधक के लिए दो-दो प्रत्याशी मैदान में उतरे थे जिसके लिए मतदान कराया गया। मतदान का कार्य दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना कराई गई। जिसमें प्रबंधक पद पर सुधीर अग्रवाल और सहायक प्रबंधक पद पर पंकज अग्रवाल को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें