फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी के जुड़ने पर ही कामयाबी

Fri, 21 Jul 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
महिला अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य मेले में जानकारी लेते लोग।
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के क्रम में संसदीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों को परिवार नियोजन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों में दवाएं आदि वितरित की गई।    
विज्ञापन


   
 मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने मेले में लगे स्टालों के माध्यम से प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। कहा कि तेजी से जनसंख्या वृद्धि भारत की अत्यंत जटिल समस्या है, जिसके परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य समस्याएं, बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इससे निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन सरकारी प्रयासों के साथ आम जनता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। परिवार नियोजन के प्रति लोगों में पर्याप्त जागरूकता के माध्यम से ही इस गंभीर समस्या से निपटा जा सकता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि देश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो। जनसंख्या नियंत्रण के उपाय व सीमित परिवार के महत्व को एएनएम व आशाओं द्वारा जन-जन तक    पहुंचाया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय सहित डाक्टर, स्टाफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें