फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: पुलिस पर घरों में घुसकर तोड़फोड़ और महिलाओं से अभद्रता का आरोप, सुभासपा कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

Thu, 05 Nov 2026 01:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में पुलिस पर चार घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने, महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। 
विज्ञापन
अतरौलिया थाने पर पहुंचे पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सोफीगढ़ गांव में मंगलवार की मध्यरात्रि पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार सुबह हंगामा हो गया। सुभासपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी सहित पांच लोगों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की जानकारी पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और महिलाएं अहरौला थाने पहुंच गईं।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस पर चार घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने, महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने पकड़े गए पांचों लोगों को छोड़ दिया।

आरोप है कि मंगलवार रात अहरौला थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी तीन वाहनों से सोफीगढ़ गांव पहुंचे थे। पुलिस ने चार घरों में घुसकर तलाशी ली। इस दौरान सीसीटीवी का डीवीआर और घरों के अन्य सामान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने सुभासपा के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी खुशरब्बे अहमद, आसिफ, सलमान, कल्लू उर्फ आसिफ और टुन्नू को हिरासत में लिया था।

सुबह इसकी जानकारी होने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव मुस्ताक उर्फ गुड्डू, अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी अब्दुल मजीद, प्रदेश युवा मंच के महासचिव दीपक सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक गौड़ और कुलदीप राजभर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उनके साथ पीड़ित परिवारों की महिलाएं भी थीं।

ग्रामीण नन्हे ने आरोप लगाया कि वह लुधियाना में मजदूरी करता है और मंगलवार रात ही गांव लौटा था। रात में पुलिस उसके बेटे को उठा ले गई। उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ भी अभद्रता की गई।

सकीना ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसने और पेट में मारने, हिना ने घर में सोते समय मारपीट करने और जैनब ने अपने दो बच्चों को पीटने का आरोप लगाया। इसके अलावा फूला, गुलशन, सायरा, शबाना और कोसरी ने भी पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए। 
विज्ञापन

नन्हे ने चार लोगों को छोड़ने के लिए 12 हजार रुपये लेने का भी आरोप लगाया। करीब 11 बजे तक पार्टी पदाधिकारी थाने पर डटे रहे। बाद में सभी पांचों लोगों को छोड़ दिया गया। सुभासपा नेताओं ने कहा कि वे पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को ज्ञापन सौंपेंगे। जरूरत पड़ने पर पुलिस अधीक्षक और लखनऊ में उच्चाधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे।

क्या बोले अधिकारी
पुलिस कई मामलों में आरोपी अपराधियों के सत्यापन के लिए गांव गई थी। घरों में तोड़फोड़ किए जाने के आरोप बेबुनियाद हैं। -विजय सिंह गौर, सीओ बूढ़नपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें