आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर के नेतृत्व में शुक्रवार को सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू किए जाने को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को प्रदेश सरकार ने रद्दी की टोकरी में डालकर पिछड़ों को धोखा दिया गया है। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में पिछड़ों का वोट लेने के लिए भाजपा ने इस रिपोर्ट को लागू करने का वादा किया था लेकिन सत्ता में आने के बाद भूल गई। राघवेंद्र सिंह कमेटी रिपोर्ट 30 मई 2018 को आने के बाद सदन में मुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री ने रिपोर्ट लागू करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश में लागू करने की मांग की। प्रदेश महासचिव चंद्रजीत राजभर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार राजभर, मंडल प्रमुख महासचिव संजय राजभर, सूर्यनाथ राजभर, रामसूरत राजभर, राजन राजभर, प्रमोद राजभर, महंगू वर्मा, जर्नादन राजभर, राजकुमार, बेचू राजभर आदि उपस्थित रहे।