फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पासपोर्ट सत्यापन से संबंधित जांच में रिपोर्ट लगाने के एवज में अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत मांगने के आरोप में निजामाबाद थाने पर तैनात उप निरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय को एसपी डॉ. अनिल कुमार ने रविवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के भी आदेश दिए गए हैं। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक के खिलाफ पासपोर्ट सत्यापन से संबंधित जांच के दौरान रिपोर्ट लगाने के एवज में अप्रत्यक्ष रूप से उत्कोच मांगने के आरोप प्रथमदृष्टया सामने आए हैं। इसके अलावा पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता बरतने के गंभीर आरोप भी लगे हैं। मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना प्राथमिकता है। आमजन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी उप निरीक्षक के खिलाफ नियमानुसार विभागीय जांच कराई जाएगी।
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के सभी पुलिसकर्मियों को अपने पदीय दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता या स्वेच्छाचारिता सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें