फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: धर्म परिवर्तन के आरोप में पादरी समेत 10 हिरासत में

विज्ञापन
जीयनपुर के नरहन खास गांव में धर्मपरिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। संवाद
विज्ञापन
सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरहन खास गांव में रविवार को धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस ने पादरी समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा था। क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह ने बताया कि मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना निवासी सोनू कुमार पादरी को हिरासत में लिया गया।
इसके अलावा अन्य महिलाओं और पुरुषों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में ली गई कुछ महिलाएं मऊ और अन्य जिलों की हैं। आरोप है कि झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा था और मौके पर मौजूद महिला-पुरुषों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं और वहां मौजूद लोगों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें