जिले के विभिन्न ब्लाकों में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने प्रतिभा दिख्ााई।
मालटारी ः अजमतगढ़ ब्लाक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) संजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
दौड़ में जागृति शर्मा ने, साइकिल रेस में आकांक्षा, लंबी कूद में संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीईओ संजय कुमार ने बच्चों को प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किया।
पुरस्कार वितरण के दौरान केदार यादव, कमलनयन यादव, प्रहलाद सिंह, रामकरन, दीपचंद प्रसाद, वार्डेन प्रतिमा माधुरी, साधना सिंह, निवेदिता सिंह आदि मौजूद थे।
जहानागंज ः यहां कबड्डी में महिमा की टीम प्रथम रही। जबकि 800, 400 और 200 मीटर दौड़ में संजना ने बाजी मारी। ऊंची कूद में नीलम और लंबी कूद में प्रतिमा प्रथम रही। बीईओ सुनील
कुमार दूबे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। रानी की सराय ः कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। बीईओ रामआसरे मौजूद रहे।वार्डेन शकुंतला कुमारी ने आभार जताया।