फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने आंदोलन की दी चेतावनी

Tue, 06 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की आवेदन तिथि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शिब्ली महाविद्यालय के विद्यार्थी मंगलवार को कालेज परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठ गए। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने छात्रों को आश्वासन देकर तीन घंटे में ही क्रमिक अनशन को समाप्त कराया।
विज्ञापन

छात्रनेता और लालजीत यादव और शम्स तबरेज ने कहा कि छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की तिथि बढ़ाने के लिए कई बार प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल सका है। प्रशासन छात्रनेताओं को बार-बार झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दे रहा है अब मांगें नहीं मानी गईं तो वह लोग जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम डॉ. एके सिंह और सिओ सिटी केके सरोज ने छात्रों की मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन देकर क्रमिक अनशन को समाप्त कराया। क्रमिक अनशन दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम लगभग तीन बजे समाप्त हो गया। शैलेंद्र सिंह, अब्दुल रहमान, विवेक सिंह, मुहम्मद शाकिर, विशाल चंद्र यादव, बेलाल आजमी, विभांशु, नवनीत, मुहम्मद अली, शक्ति चौरसिया आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें