फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बाढ़ के पानी से होकर गुजरना पड़ा तो कई को गूगल ने किया घनचक्कर तो छूटी परीक्षा

विज्ञापन
सगड़ी के किसान इंटर कालेज के रास्ते में लगे बाढ़ के पानी से हो कर बीएड प्रवेश परीक्षा देने जाते अभ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
बलरामपुर/लाटघाट। बीएड परीक्षा को लेकर रविवार को काफी गहमा गहमी देखने को मिली। बाहर से आए परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। केंद्र पर पहुंचने की जल्दी में कुछ लोगों ने गूगल का सहारा लिया लेकिन अंबारी की बजाए नगर के मुख्य चौक पहुंच गए। गलती पता चलने पर अंबारी की ओर भागे लेकिन इनमें से कइयों की परीक्षा छूट गई। वहीं सगड़ी तहसील क्षेत्र के जय किसान इंटर कालेज घाघरा लाटघाट में परीक्षार्थी पानी में घुसकर केंद्र तक पहुंचे।
विज्ञापन

बीएड परीक्षा के लिए जनता इंद्र कालेज अंबारी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बाहर से आने वाले बहुत से परीक्षार्थी पूछते हुए अंबारी पहुंच गए। लेकिन सैकड़ों की संख्या में छात्र ऐसे रहे जिन्होंने गूगल से सर्च कर वहां पहुंचनडे की कोशिश की। लेकिन यह कोशिश उन पर भारी पड़ गई। क्योंकि जब उन्होंने गूगल पर जनता इंटर कालेज अंबारी को सर्च किया तो गूगल ने जनता इंटर प्राइजेज मुख्य चौक का रास्ता दिखा दिया। जब वह यहां पहुंचे तो पता चला कि यहां तो कोई विद्यालय ही नहीं है। फिर क्या था वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अंबारी भेजा। हालांकि लोग वहां के लिए निकले जरूर लेकिन बहुत से लोग देर होने के कारण परीक्षा से वंचित हो गए। वहीं लाटघाट क्षेत्र के जय किसान इंटर कॉलेज घाघरा लाटघाट के रास्ते से लेकर स्कूल के गेट तक पानी होने से परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को 500 मीटर दूरी पर तक पानी से होकर परीक्षा देने जाना पड़ा। इन परीक्षार्थियों का पहले सेंटर राजकीय इंटर कॉलेज जोकहरा पर था लेकिन एक सप्ताह पहले जोकहरा बंधा कटने के बाद इनका सेंटर जय किसान इंटर कॉलेज लाटघाट घाघरा पर हो गया। सुबह की पाली में तमाम परीक्षार्थियों ने भरे हुए पानी का वीडियो बनाया और परीक्षा देने से आनाकानी करने लगे फिर अधिकारियों कर्मचारियों के मनाने के बाद मान गए।

सगड़ी के किसान इंटर कालेज के रास्ते में लगे बाढ़ के पानी से हो कर बीएड प्रवेश परीक्षा देने जाते अभ?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें