फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने पर फूंका प्रशासन का पुतला

Tue, 14 Jul 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सड़क जाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने से छात्रों में नाराजगी बढ़ गई है। सोमवार को शिब्ली नेशनल कालेज, श्रीगांधी जी पीजी कालेज मालटारी और डीएवी पीजी कालेज के गेट पर छात्रों ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कहा कि काफी दिनों से छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करते आ रहे हैं। नौ जुलाई को समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पर अनशन पर बैठे तो एक साथी की हालत बिगड़ गई। विरोध में उन लोगों ने सदर गेट पर चक्काजाम कर दिया। जाम के दौरान एडीएम प्रशासन ने आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। जाम खत्म होने के बाद मुकदमा दर्ज कराना सरासर गलत है। दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो छात्र उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर शम्स तबरेज, विवेक कुमार सिंह, अब्दुर्रहमान, अल्फेसेहर, विवेक राय, मोहम्मद अली, जूही श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह, अनूप कुमार गुप्ता, लालजीत यादव, अमन कुमार सिंह आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें