फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीफा के लिए 20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन करें विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाज कल्याण विभाग ने चालू शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए छात्रवृति के आवेदन की समय सारणी जारी कर दी है। इसके तहत कक्षा 9 व 10 के छात्र 20 जुलाई से 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं कक्षा 11 और 12 तथा स्नातक एवं स्नात्कोत्तर कक्षाओं के छात्र 20 जुलाई से 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डेटाबेस में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड व मास्टर डेटा में संपूर्ण सूचनाएं 20 जुलाई से 12 अगस्त तक ली जा सकेंगी।
विज्ञापन

समय सारिणी के अनुसार, दशमोत्तर कक्षाओं में मास्टर डाटा में संस्थान अपना नाम या पाठ्यक्रम 15 जुलाई से 10 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। नवीनीकरण के लिए छात्र 20 जुलाई से 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन जो छात्र 28 अगस्त तक आवेदन कर देंगे, उन्हें अक्टूबर में भुगतान कर दिया जाएगा। नए छात्रों के लिए भी आवेदन के लिए 20 जुलाई से 21 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। दोनों सेमेस्टर का रिजल्ट न निकलने पर छात्रों को संबंधित विकल्प चुनने का अवसर भी मिलेगा। कक्षा-9 व 10 की नवीन मान्यता पाने वाले संस्थान मास्टर डाटा में अपना नाम 20 जुलाई से 12 अगस्त तक शामिल करा सकेंगे। कक्षा 11 और 12 तथा स्नातक एवं स्नात्कोत्तर कक्षाओं के छात्र 20 जुलाई से 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। लेकिन, जो छात्र 23 अगस्त तक आवेदन करेंगे, उन्हें अक्टूबर में योजना का लाभ दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें