फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी गिरफ्तारी का आरोप लगा ग्रामीणों ने घेरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को बरदह थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण तीन दिन पूर्व गांव के पोखरे में मिली एक युवती के लाश प्रकरण में गांव के ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित थे। ग्रामीणों ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने व निर्दोष पकड़े गए लोगों को छोड़े जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

असवननिया गांव निवासीनी पूजा (20) पुत्री उदयभान 13 जुलाई की रात संदिग्धावस्था में लापता हो गई। 14 जुुलाई की सुबह उसकी लाश गांव के पोखरे में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। घटना के बाबत मृतका के परिजनों ने गांव के ही रोहित कुमार, सौरव और राम प्रसाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। वहीं, सोमवार की सुबह गांव के काफी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और थाने का घेराव करने लगे। थाने का घेराव होते ही हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा फोर्स के साथ आक्रोशित लोगों को समझाने में जुट गए। एसओ ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आश्वासन दिया कि जांच चल रही है। एसपी सिटी पंकज पांडेय व सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी ने रविवार की रात दोनों पक्षों से पूछताछ की है। जांच के बाद ही कोई भी व्यक्ति जेल भेजा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अनीता देवी, शंकर, कुलदीप, आकाश, रामबचन, सुनील कुमार, चंद्रबली, रविंद्र, राजेंद्र, राजेश, भगवंता आदि शामिल रहे।
मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है। जांच की जा रही है। नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। जो दोषी होगा उसी के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को फर्जी नहीं फंसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज रघुवंशी, सीओ लालगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें