फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छात्रा की ट्रक की टक्कर से मौत, तीन घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
29 मृतक छात्रा की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम बासुपुर मधुपारा गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा आंचल (15) की बुधवार की दोपहर 12 बजे परीक्षा देकर लौटते समय काॅलेज और मधुपारा बाजार के बीच में गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मधुपारा बाजार में चक्काजाम कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार व एसडीएम, पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर 12 बजे आंचल ग्राम समाज इंटर कॉलेज जिगनी से अर्धवार्षिक परीक्षा देकर सहेलियों के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। काॅलेज के समीप प्राथमिक विद्यालय के पास पल्हना बाजार से मेंहनगर की तरफ आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने छात्रा को पीछे से टक्कर मार दी। इससे छात्रा गिरकर ट्रक से कुचल गई। ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर झालर तोड़ना शुरू कर दिया। तभी 112 नंबर पुलिस पहुंच गई और ग्रामीण ट्रक में तोड़फोड़ नहीं कर सके। एंबुलेंस 108 से आंचल को सीएचसी मेंहनगर लाया गया। वहां से पीजीआई चक्रपानपुर रेफर किया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही आंचल की मौत हो गई। मौत की सूचना व दिव्यांग माता-पिता की हालत देख ग्रामीणों ने करीब एक बजे घटना स्थल पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय सिंह पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर लोगों को समझाया। ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़ गए। सूचना पर नायब तहसीलदार आनंद यादव पहुंचे। 2 घंटे बाद एसडीएम प्रशांत कुमार पहुंचे। लगभग तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
परिवार के लोग काफी गरीब हैं, लोगों ने मुआवजे और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मदद का आश्वासन दिया। प्रयास है कि पीड़ित परिवार को ट्रक मालिक से आर्थिक सहायता दिलाई जाए। संजय सिंह, थाना प्रभारी मेंहनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें