फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर छात्र की मौत, बाल-बाल बचा साथी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा दामोदरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम साढ़े चार बजे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई तो वहीं साथी बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृत बालक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुबारकपुर के इस्लामपुरा निवासी 12 वर्षीय अबु हुजैफा पुत्र सब्बीर अपने दोस्त तौफीक के साथ साइकिल से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे देखने के लिए जा रहा था। अभी वह गजहड़ा के दामोदरपुर पुलिया के पास ही पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल में धक्का मार दिया। जिससे अबु हुजैफा गिर कर पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी तौफीक छिटक कर दूर गिर जाने से बाल-बाल बच गया। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। जानकारी होते ही ग्रामीण व परिजन भी मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टर चालक के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने समझा बुझा कर उन्हें शांत कराया और शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृत बालक कक्षा चार का छात्र था और चार भाईयों व एक बहन में तीसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें