फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल कर छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट गांव के पास स्कूल से घर लौट रही छात्रा को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। इस हादसे में छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सीएचसी टीकरगाढ़ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चिरकिहिट गांव निवासिनी 12 वर्षीया दीक्षा पुत्री दिनेश बुधवार की सुबह स्कूल पढ़ने गई थी। वह कक्षा पांच की छात्रा थी। शाम लगभग तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने पर वह घर वापस लौट रही थी। गांव के पास ही मिट्टी ढोने वाली ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे रौंद दिया। इस हादसे मं दीक्षा गंभीररुप से घायल हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे लादफांद कर तत्काल सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका तीन बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें