फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत संगठन ही लोकतंत्र की नींव: नसीमुद्दीन सिद्दीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सठियांव बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज में संगठन सृजन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए सजग और सक्रिय रहने का आह्वान किया। कहा कि मजबूत संगठन ही लोकतंत्र की नींव है और कांग्रेस कार्यकर्ता इस नींव के मजबूत स्तंभ हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव अनिल यादव ने संगठनात्मक संरचना को और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली बनाने पर ज़ोर दिया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि संगठन सृजन कार्यशाला का उद्देश्य सिर्फ बैठक करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के भीतर नई चेतना, ऊर्जा और स्पष्ट दिशा का संचार करना है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन हमें जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त करने की प्रेरणा देता है। सभी लोग एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव, बूथ-बूथ तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संचालन राहुल राय ने किया। कार्यशाला में ज्ञानेंद्र पांडेय, कैलाश चौहान, रियाजुल हसन, चंद्रपाल सिंह यादव, अंसार अहमद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें