फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर चढ़े पट्टीदार तो हवाई फायरिंग कर बचाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर उसके पट्टीदार ही रंजिशन चढ़ गए। जिस पर उस व्यक्ति ने अपने पास रखे लाइसेंसी असलहे से हवाई फायर करना शुरू कर दिया। गोली चलने पर घर पर चढ़े पट्टीदार मौके से फरार हो गए। घटना के बाबत पीड़ित ने सोमवार को जहानागंज थाने में तीन ज्ञात व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।
विज्ञापन

जहानागंज के गोधौरा गांव निवासी पवन सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह का पट्टीदारों से पोखरी का विवाद चल रहा है। रविवार की रात पट्टीदार चार पहिया से पवन के घर के बाहर पहुंचे और घर पर चढ़ कर धावा बोल दिया। पट्टीदारों के रुख को पवन सिंह ने भांप लिया और तत्काल अपने लाइसेंसी असलहे से हवाई फायर शुरू कर दिया। दो गोली चलते ही पट्टीदार मौके से भाग खड़े हुए। सुबह पवन सिंह जहानागंज थाने पहुंचे और तीन नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। पवन सिंह ने अपने पट्टीदार सोनू, प्रिंस, शनी को नामजद किया है। इसके अलावा चार पहिया वाहन का चालक भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें