फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन में रहकर गांव-गांव संगठन को बनाएं मजबूत: ओमप्रकाश

विज्ञापन
ठेकमा में धन्यवाद कार्यक्रम में मंत्री ओमप्रकाश राजभर का स्वागत करते लोग। संवाद
विज्ञापन
ठेकमा। अहरौला महारैली की ऐतिहासिक सफलता पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से शनिवार को गिड़उर स्थित पार्टी कार्यालय पर धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (व्यापार प्रकोष्ठ) शैलेंद्र सिंह ‘गुड्डू’ ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविंद राजभर मौजूद रहे। जौनपुर, सुल्तानपुर, बस्ती, गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी और महराजगंज सहित पूर्वांचल के कई जिलों से आए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी की मजबूती है। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर गांव-गांव संगठन को मजबूत किया जाए। उन्होंने दावा किया कि ग्राम पंचायत चुनाव समय पर होंगे और दो माह के भीतर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। डॉ. अरविंद राजभर ने 15 मार्च को महराजगंज में प्रस्तावित सामाजिक समरसता रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन वकील चौरसिया ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहन राजभर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें