फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिकाओं की मुखर आवाज बनेगा संगठन : प्रज्ञा राय

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की आजमगढ़ मंडल की कमान मिलने पर प्रज्ञा राय को बधाई देते संगठन के - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा आजमगढ़ मंडल की कमान शिक्षिका प्रज्ञा राय को सौंपी गई है। उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से आजमगढ़, मऊ और बलिया जनपदों की शिक्षिकाओं में हर्ष का माहौल है। संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या ने कंपोजिट विद्यालय भरौली कोकिलपार, आजमगढ़ की सहायक अध्यापक प्रज्ञा राय को प्राधिकार पत्र सौंपते हुए संगठन की विचारधारा पर चलते हुए महिला शिक्षिकाओं के हित में कार्य करने और संघ को और अधिक मजबूत बनाने का निर्देश दिया। बताया गया कि प्रज्ञा राय न केवल शिक्षिकाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाती रही हैं, बल्कि ‘अपराजिता’ के माध्यम से सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। रक्तदान शिविरों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मुसहर समुदाय के उत्थान व कोरोना काल में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने जैसे कार्यों के लिए उन्हें सराहना मिली है। मानवीय सेवाओं के लिए उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न मंचों और संगठनों द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। नवीन दायित्व मिलने पर प्रज्ञा राय ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शिक्षक समाज का सजग प्रहरी होता है। आजमगढ़ मंडल की समस्त शिक्षिकाओं के हक की आवाज को मजबूती से उठाने का वह हर संभव प्रयास करेंगी। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन एकता, समता और विकास को प्राथमिकता देते हुए महिला शिक्षिकाओं की मुखर आवाज बनेगा। उनकी नियुक्ति पर आजमगढ़, मऊ और बलिया जनपदों की अनेक शिक्षिकाओं एवं शिक्षक सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें