मंगलवार को आई तेज आंधी से फरिहां क्षेत्र में गिरे आम के पेड़।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से बिजली व्यवस्था को खास प्रभावित कर दिया है। मंगलवार की शाम आई तेज आंधी के साथ पानी ने शहर के साथ ही ग्रामीणांचल की बिजली व्यवस्था को काफी प्रभावित किया है। फूलपु, फरिहां, बिंद्राबाजार क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। जिसके चलते लोग खासे परेशान है।
फरिहां संवाददाता के अनुसार मंगलवार को आई आधी व बारसात ने क्षेत्र के बिजली व्यवस्था को काफी प्रभावित कर दिया है। हालांकि क्षेत्र में कहीं से भी बिजली के खंभे व तार के गिरने की सूचना नहीं है। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति ठप रहे। रोजे में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से रोजेदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मेजवां संवाददाता के अनुसार आंधी व पानी के चलते कई जगहों पर तार व खंभे टूट गए है। जिसके चलते मंगलवर की शाम से ठप हुई बिजली की सप्लाई बुधवार की शाम तक चालू नहीं हो सकी थी। आंधी पानी के चलते सीएचसी समेत क्षेत्र के लगभग पांच सौ ग्रामों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार मंगलवार की आंधी व पानी के चलते क्षेत्र की बिजली व्यवस्था का काफी बुरा हाल हो गया है। जगह-जगह शार्ट सर्किट हो गई है। जिसके चलते बिजली की सप्लाई विभाग अब तक बहाल नहीं कर सका है। बिजली विभाग के कर्मचारी दिन भर फाल्ट खोजने व ठीक करन में ही जुटे नजर आए।