आजमगढ़। बरदह थाने की पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को कोदहरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से चोरी की रिवॉल्वर व कारतूस बरामद हुए। आरोपी राजू राजभर बरदह थाना क्षेत्र के बड़गहन गांव व सूरज राजभर दशमड़ा गांव का निवासी है। दोनों आरोपी चोरी के रिवाल्वर को बेचने के लिए जौनपुर जा रहे थे।
पूछताछ में आरोपी सूरज राजभर ने बताया कि वह दो वर्ष पहले दिल्ली एक व्यक्ति के यहां शहादरा में कोठी में साफ-सफाई का काम करने गया था। जहां एक दिन साफ-सफाई के दौरान मेज के दराज में यह रिवॉल्वर व कारतूस रखा था जिसे वह चोरी कर लिया। उसे यहां लाकर अपने साथी राजू राजभर को सुरक्षित रखने के लिए दे दिया था। जब उसे पैसों की बहुत जरूरत थी तो अपने साथी के साथ उसे बेचने के लिए जौनपुर जा रहा था।