फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : उपचुनाव को लेकर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का बयान, चुनाव में आएंगे ऐतिहासिक परिणाम

Tue, 19 Nov 2024 06:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि उपचुनाव में ऐतिहासिक परिणाम आएंगे। इन्होने कहा कि परिणाम जब समाजवादी पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप नहीं आता है तो ये ईवीएम को दोष देते हैं। कहा बीजेपी चुनाव को गंभीरता से ले रही है। संगठन हमेशा तैयार रहता है।
विज्ञापन
यूपी आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जनपद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने मंगलवार को सर्किट हाउस में वार्ता के दौरान चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम आने की बात कही। साथ ही सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं आता है तो यह लोग ईवीएम को दोष देते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव के परिणाम ऐतिहासिक होंगे। भाजपा के संगठन ने इस उपचुनाव में बहुत मेहनत की है और इसका परिणाम भी उसके अनुरूप आएगा। बीजेपी इस उपचुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है। भाजपा कोई भी चुनाव को हल्के में नहीं लेती है। भाजपा का संगठन हमेशा तैयार रहता है।

भाजपा की प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार डबल इंजन की सरकार है और उनकी तमाम योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार कर रहा है। वहीं उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब चुनाव परिणाम उनकी अपेक्षा के विपरीत होता है तो वह ईवीएम को दोष देते हैं और जब अनुकूल होता है तो कोई दोष नहीं देते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह लोग बंद कमरे में बैठकर चुनाव की तैयारी करते हैं। जनता के बीच नहीं जाते हैं। केवल बैठकर मौका तलाशते हैं। सरकार की कमियों को निकालते हैं। लेकिन भाजपा की सरकार हर वर्ग के साथ ही अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ देने के लिए कार्य कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें