फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Nov 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बालश्रम कर्मचारी, रसोइया कर्मचारी और अन्य विभागीय कर्मचारियों के उत्पीड़न को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जनपद इकाई द्वारा शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना और प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए रामलाल यादव और श्रीराम यादव ने कहा कि बालश्रम कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद भी आज तक नहीं किया गया और ना ही सर्वे की कोई कार्रवाई की जा रही है।

यदि तत्काल मानदेय का भुगतान और सर्वे की कार्रवाई नहीं की गई तो महासंघ आयुक्त कार्यालय के सामन मंडल स्तरीय धरना और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

अध्यक्षता करते हुए रामजनम प्रसाद रावत ने कहा कि जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा बालश्रम कर्मचारियों और रसोइया कर्मचारियों का भुगतान रोककर उनका शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि उपरोक्त समस्याओं को समाधान जिलाधिकारी द्वारा नहीं किया गया तो महासंघ मंडलीय धरना प्रदर्शन आयुक्त कार्यालय पर करने के लिए बाध्य होगा।

इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, रामप्यारे यादव, संजय कुमार यादव, श्रीराम यादव, तुफानी प्रजापति, लक्ष्मण चौधरी, चंद्रिका प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें