फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एसएसपी ने सैनिक सम्मेलन में सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एसएसपी हेमराज मीना ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


सैनिक सम्मेलन में उपस्थित कर्मचारियों ने अपनी व्यक्तिगत और कार्य से संबंधित समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं। एसएसपी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सम्मेलन में सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रशांत राज हुड्डा, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसएसपी ने कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की सलाह भी दी, ताकि पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता और जनता का विश्वास बढ़ाया जा सके।

डाॅग स्क्वाड और ड्रोन कैमरा दल का निरीक्षण किया
आजमगढ़। एसएसपी हेमराज मीना ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और विभिन्न पुलिस शाखाओं के कर्मियों की तैयारियों का जायजा लिया। परेड में पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं से आरक्षी, मुख्य आरक्षी, उप-निरीक्षक और निरीक्षकों ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, डॉग स्क्वाड और ड्रोन कैमरा दल का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें