फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बहनों से राखी बंधवाने के लिए 43 किलोमीटर दौड़ा एसएसबी का जवान

विज्ञापन
बड़ी बहन नीलम सिंह से राखी बंधवाते दीपक सिंह। संवाद
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम और समर्पण की अनोखी मिसाल देखने को मिली। बहनों से राखी बंधवाने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में दिल्ली में कोच के पद पर तैनात पहलवान दीपक सिंह ने रात में करीब 43 किलोमीटर दौड़ लगाई।
विज्ञापन

सुबह बहन के घर पहुंचकर जब उन्होंने राखी बंधवाई तो पूरा परिवार भावुक हो उठा। दीपक के इस जज्बे की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी दीपक सिंह रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर घर आए थे।
बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे उन्होंने बहन से राखी बंधवाने के लिए दौड़ शुरू की। पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव स्थित छोटी बहन अन्नू सिंह के घर पहुंचे। रात करीब 3:45 बजे अन्नू ने भाई की कलाई पर राखी बांधी।
विज्ञापन

इसके बाद दीपक ने अतरौलिया थाना क्षेत्र के बांसगांव स्थित बड़ी बहन नीलम सिंह के घर के लिए दोबारा दौड़ शुरू की। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे वह बहन के घर पहुंचे। इस दौरान करीब 43 किलोमीटर की दूरी तय की।
भाई को दौड़कर घर पहुंचा देखकर बहन नीलम सिंह पत्नी धर्मेंद्र सिंह भावुक हो गईं। उन्होंने भाई की कलाई पर राखी बांधी और स्वागत किया।
दीपक के साथ दौड़ में उनके सहयोगी पहलवान अश्वनी सिंह, राजन यादव, दुर्गेश यादव, विवेक यादव, आदर्श सिंह, चंदन सिंह, राघवेंद्र सिंह और सलमान गौतम भी शामिल रहे। रक्षाबंधन पर बहन के प्रति भाई के इस अनोखे प्रेम और समर्पण की ग्रामीणों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें