थाना क्षेत्र के रहने वाले एक एसएसबी के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को लखनऊ से शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक छुट्टी पर घर आया था और बबुरा बाजार में हुए हादसे में घायल हो गया था। उसे आजमगढ़ से लखनऊ रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।
जहानागंज के हथौता गांव निवासी नागेंद्र यादव पुत्र हरिकेश यादव एसएसबी में जवान थे। वे 2014 में बिहार प्रांत में एसएसबी में तैनात हुए थे। नागेंद्र अभी अविवाहित थे और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। कुछ दिनों पूर्व वह छुट्टी पर घर आए थे। बीते 16 नवंबर को वह सामान खरीदने के लिए मऊ जिले के चिरैयाकोट बाजार गए थे। वापस लौटते समय बबुरा बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। उन्हें जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से रेफर किए जाने पर परिजन उन्हें लखनऊ ले जाकर भर्ती कराए थे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को एसएसबी जवान का शव लखनऊ से घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।