फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने लिया शिक्षा को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और संचालन महासचिव हरिप्रसाद दूबे ने की। शिक्षक दिवस पर शिक्षा को आम आदमी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूर्व मंत्री चन्द्रदेव यादव के प्रथम बार पार्टी कार्यालय आने पर स्वागत किया गया। चन्द्रदेव यादव ने कहा कि मैंने राजनीति की शुरूआत मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में शुरू की थी। कुछ कारणों से दूसरे दल में फंसा था। आज जनता की आवाज है कि अखिलेश यादव से अच्छा नेता कोई नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के दमन के कारण सभी वर्गों के लोग पुन: अखिलेश यादव की सरकार बनाना चाहते हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने योगी आदित्यनाथ को एक असफल मुख्यमंत्री बताया और कहा कि अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। बैठक को विधायक आलमबदी आजमी, डॉ.संग्राम यादव, नफीस अहमद, कल्पनाथ पासवान, पूर्व विधायक वसीम अहमद, बेचई सरोज व कमला प्रसाद यादव, जयराम सिंह पटेल और अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया। हवलदार यादव ने कहा कि जनपद में प्रदेश सरकार के इशारे पर गरीबों, दलितों, पिछड़ों व अक्लियत के लोगों का पुलिस द्वारा दमन किया जा रहा है। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मतदाता सूची तैयार कराएं। लालमनि राजभर, प्रदीप यादव, बर्मन यादव, डा.हरिराम सिंह यादव, रामदरश यादव, शोभनाथ यादव, हरिश्चन्द्र यादव, अशोक यादव, रामआसरे चैहान, राजनरायन यादव, चन्द्रिका निषाद, प्रेमा यादव, सिंगारी गौतम, गुड्डी देवी, प्रेमा यादव, रामप्रवेश यादव, वीरेन्द्र यादव, राजेश यादव राजाराम सोनकर, शिवमूरत याव, तेजबहादुर यादव, विनीत राय, रिंकू यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें