फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में गूंजे सरकार विरोधी नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लाइ एंड इंजीनियर्स तथा विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल-2020 एवं ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में शनिवार को विरोध सभा का आयोजन हाईडिल में किया। तख्तियों पर सरकार विरोधी नारों के साथ निजीकरण का पुरजोर विरोध किया गया।
विज्ञापन

अभियंता संघ के विरेंद्र सिंह ने कहा कि जबतक निजीकरण का प्रस्ताव सरकार द्वारा वापस नहीं लिया जाता को अंतिम संघर्ष के लिए तैयार रहेंगे और अंतिम सांस तक लड़ाई को जारी रखेंगे। कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि निजीकरण के खिलाफ हमारा संघर्ष प्रत्येक दिन मजबूत होता जा रहा है। यह निजीकरण देश के किसानों, बुनकरों सहित आमजनता के लिए दुखद साबित होगा। प्रभुनारायण प्रेमी ने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों के मूलभूत अधिकारों में की जा रही मनमानी तथा पूर्वांचल के निजीकरण की कार्यवाही के प्रति संगठन में आक्रोश व्याप्त है, इसका हम पुरजोर विरोध करते रहेंगे। धरने की अध्यक्षता धर्मू प्रसाद यादव व संचालन नारायण प्रेमी ने किया। धरने में जूनियर इंजीनियर संगठन के जयशंकर वर्मा, चन्दन यादव, अखिलेश कुमार, राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, चन्द्रजीत यादव, काशीनाथ गुप्ता, चन्द्रशेखर यादव, रोहतास कुंवर मौर्या, दुर्वास प्रजापति, राहुल सिंह, रविशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें