लाटघाट। विशेष सचिव सिंचाई भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित देवारा क्षेत्र के महुला गढ़वल बांध का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पिछली बाढ़ में टूटे बंधे की मरम्मत के कार्य का जायजा लिया।
विशेष सचिव ने अधीक्षण अभियंता भानु प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, सहायक अभियंता और अवर अभियंता से बाढ़ खंड की परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। जोकहरा टेकनपुर रिंग बांध, सहनूपुर, टेकनपुर, कल्याणपुर रिंग बाध, छोटी सरयू नदी का डैम, गांगेपुर परसिया में हो रहे ठोकर निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहता कि परियोजनाओं के काम बाढ़ से पहले पूरा कर लें और उनकी गुणवत्ता का ध्यान रखें। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बाढ़ से पहले जन-धन की हानि होने से बचाव के सभी उपाय किए जाएं। किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने सभी परियोजनाओं का निरीक्षण कराया और बिंदुवार स्थलीय निरीक्षण करा कर, हो रहे कामों के बारे में अवगत कराया।