फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारगाह ए इलाही में किया सजदा

Sat, 02 Sep 2017 11:35 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के बदरका स्थित ईदगाह पर बकरीद की नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा शनिवार को शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान सुबह पहले अकीदतमंदों ने बकरीद की नमाज अदा की। इस दौरान खुतबा सुना और एक-दूसरे के गले मिल त्योहार की मुबारकबाद दी। बकरीद के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


 बदरका स्थित ईदगाह में नमाज के लिए सुबह सात बजे से ही लोग ईदगाह पर पहुंचने लगे थे। नमाज अपने निर्धारित समय 7:30 से शुरु हुई। सभी ने बड़ी ही अकीदत के साथ नमाज अदा किया। खुतबा सुना और सलामती की दुआ मांगी। इसके बाद गले मिल एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों ने जमकर गुब्बारे, खिलौनों की खरीदारी की।

इसके बाद देर शाम तक कुर्बानी का दौर चलता रहा। दलालघाट मदरसा जमातुर्रशाद, सीताराम स्थित इमामबाड़ा, सिधारी ईदगाह और मंडल कारागार में मुस्लिम रिलिफ कमेटी द्वारा कैदियों को नमाज पढ़ाई गई। नमाज के बाद मस्जिदों, ईदगाहों के बाहर खिलौने, गुब्बारे तथा मिठाइयां की दुकानें सजी हुईं  थी, जो बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस अवसर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, एसपी अजय साहनी, विधायक आलमबदी, दुर्गा प्रसाद यादव ने सभी को पर्व की बधाई दी। मेजवां संवाददाता के अनुसार  फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में  बकरीद अकीदत के साथ मनाया गया। ईदगाहों में लोगों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। बकरीद की नमाज पढ़ने के लिए पुरानी मिर्चामंडी के निकट ईदगाह में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मुफ्ती अहमदुल्लाह साहब ने नमाज पढ़ाई। फूलपुर स्थित शिया आबादी में मौलाना ताबिश साहब ने नमाज पढ़ाई खुतबा में उन्होंने कुरबानी के मकसद के बारे बतलाया। क्षेत्र के चमावां, दसमड़ा, अंबारी, खपड़ा गांव, माहुल, मुरादाबाद आदि स्थानों पर बकरीद की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई।

सगड़ी संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के ईदगाह पर नमाज अदा कर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगा कर बधाई। दी। ईदगाहों पर पुलिस तैनात रही। वहीं राजनैतिक नेताओ में भाजपा नेता अरविंद जायसवाल, बसपा नेता संतोष सिंह, डा. मु. शाहेदीन,  गुलाम रब्बानी रिजवी, रिजवान मेहंदी, सुभान खान, राजेश यादव आदि ने बधाई दी।

मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित आस-पास के ग्रामीण अंचलों में कुरबानी का पर्व बकरीद की अकीदत के साथ मनाया गया। शनिवार को भोर से ही परिवार के लोग तैयारी में जुट गए थे। महिलाएं घरों में पकवान बनाने में लगी रहीं। उधर लोहरा गांव में कुर्बानी को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गांव में जमे थे। लोहरा पुलिस छावनी में तब्दील था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें