फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में सक्रिय हों सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी में शामिल हुए वरिष्ठ नेता लल्लन चौहान एवं इंजीनियर सुनील यादव को विधायक बेचई सरोज, अखिलेश यादव, पूजा सरोज, कमलाकांत राजभर एवं पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने माला पहनाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि इन दोनों नेताओं के पार्टी में आने से समाजवादी पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में सक्रिय हो जाएं, क्योंकि भाजपा फर्जी वोटों की बढ़ोतरी कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पिछड़े और दलित समाज के आरक्षण को समाप्त करने की साजिश में लगी है।
सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करके आरक्षण खत्म करने की तैयारी हो रही है। विधायक अखिलेश यादव, बेचई सरोज, कमलाकांत राजभर एवं पूजा सरोज ने कहा कि जब विधायकों को विकास कार्यों के लिए धन नहीं मिल रहा है, तब आम जनता की परेशानियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जाति विशेष के अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। जमीनों पर कब्जा, हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं और सरकार मौन है।
बैठक में पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, अब्दुल्ला, रामप्यारे यादव, देवनाथ साहू, अजीत कुमार राव, विवेक सिंह, डॉ हरिराम यादव आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें