फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जीत के जश्न में डूबे सपाई, ढोल बजाकर बांटीं मिठाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद की दाेनों लोकसभा सीटों के लिए हुए मतदान के बाद मंगलवार को हुई मतगणना में आजमगढ़ और लालगंज में सपा प्रत्याशियों को जीत मिली। इस जीत से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर ढोल बजाए और मिठाइयां बांटी। सपा द्वारा मनाए जा रहे जीत के जश्न में इंडी गठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेता भी उन्होंने एक दूसरे को गले लगाकर और हाथ मिलाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

जनपद की दोनों लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल तक पहुंचने के लिए तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। यहां से सिर्फ अभिकर्ता, मीडिया कर्मियों और सुरक्षा व्यवस्था में लगे लोगों को कही आगे जाने दिया जा रहा था।
आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए भाजपा से दिनेश लाल यादव और सपा से धर्मेंद्र यादव चुनाव मैदान में हैं। दोनों के बीच सुबह से ही कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी। सुबह पोस्टल बैलेट की गिनती से ही सपा के धर्मेंद्र यादव ने बढ़त बनाई तो राउंडवार यह अंतर बढ़ता ही गया। आखिरी राउंड से पहले यह बढ़त डेढ़ लाख से अधिक हो चुकी थी। दोपहर में ही जीत सुगंध मिलते ही सपा कार्यालय पर ढोल ताशा बजाकर सपाई झूमने लगे। इस दौरान उनके द्वारा जमकर मिठाइयां भी बांटी गई। प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरी मतगणना के दौरान पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग के आसपास जमे रहे। शाम को जैसे ही धर्मेंद्र यादव के एक लाख 61035 मतों से जीत की घोषणा की गई।
विज्ञापन

सपा समर्थक जोश में सड़क पर उतर आए और जमकर जश्न मनाया। लालगंज लोकसभा सीट पर सपा के दरोगा प्रसाद सरोज और भाजपा की नीलम सोनकर के बीच मुकाबला था। यहां भी दरोगा प्रसाद सरोज का दबदबा पोस्टल बैलेट की गिनती से ही नजर आने लगा। मतगणना के आखिरी चरण की काउंटिंग होने से पहले ही हार जीत का अंतर एक लाख वोटों से अधिक हो गया था। अंत में प्रशासन की ओर से एक लाख 15 हजार 20 मतों से जीत की घोषणा की गई। इस जीत से गदगद दरोगा प्रसाद सरोज के समर्थकों ने जमकर ढोल ताशे बजाए और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
मुख्य गेट से अंदर जाने वालों की हुई सघन जांच
फरिहा। दोनों लोकसभा क्षेत्र के लिए हुई चकवल और बेलइसा में हुई मतगणना के लिए मुख्य गेट पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। बिना चेकिंग के किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। काफी संख्या में पुलिस और एलआईयू के जवान वहां पर तैनात थे। उनके द्वारा चाहे पर व्यवस्था में लगा कोई कर्मी हो या फिर मतदान अभिकर्ता या फिर खुद प्रत्याशी ही क्यों न हो बिना चेकिंग के अंदर नहीं जाने दिया गया।
पुलिस के लिए लगाए गए टेंट में यात्रियों का कब्जा
आजमगढ़। बेलइसा स्थित मतगणना केंद्र पर जाने के लिए लगाई गई पहली बैरिकेडिंग के पास ही रेलवे स्टेशन मोड़ पर पुलिस कर्मियों के बैठने के लिए टेंट लगाया गया था। इस टेंट में पुलिस कर्मी तो कहीं नजर नहीं आ रहे थे। अलबत्ता ट्रेन से दूसरी जगह से आने वाले यात्री उसमें खड़े होकर वाहन का इंतजार करते नजर आए।
टैंकरों में डाली गई बर्फ की सिल्ली
आजमगढ़/फरिहा। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन की ओर से लोगों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रबंध किए गए थे। लोगों के गला तर करने के लिए उसके द्वारा पानी की बोतलों के साथ ही पानी के टैंकर भी लगाए गए थे। तीखी धूप को देखते हुए गर्म पानी को ठंडा करने के लिए उसमें बर्फ की सिल्लियां डाली गई थी। यही हाल चकवल स्थित मतगणना केंद्र का रहा। यहां कुल 10 टैंकर पानी के लगाए गए थे। ताकि लोगों की प्यास बुझाई जा सके लेकिन वह भी नाकाफी नजर आया। पानी गर्म हो गए थे। जिससे लोगों की प्यास नहीं बुझ सकी। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
मीडिया गैलरी में बैठी रही पुलिस
रानी की सराय। मीडिया कर्मियों को बैठने के लिए चकवल स्थित मतगणना केंद्र पर जिला प्रशासन द्वारा मीडिया गैलरी बनाई गई थी। ताकि मीडिया कर्मी वहां बैठकर रिपोर्टिंग कर सके लेकिन मीडिया से अधिक पुलिसकर्मी ही बैठे नजर आए। जिससे मीडियाकर्मियों को खड़ा रहना पड़ा। फरिहा के सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा गांव निवासी मंगरु यादव की ड्यूटी चकवल स्थित मतगणना केंद्र पर लगी थी। जब वह ड्यूटी कर बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी। उनकी बाइक की डिग्गी में मोबाइल भी रखी थी जो चोरी हो गई।
पार्किंग के पहले ही रोक दिए वाहन
रानी की सराय। चकवल स्थित मतगणना केंद्र के पास वाहन पार्किंग बनाया गया था। ताकि वहां आए कार्मिकों का वाहन रखा जा सके लेकिन सभी वाहनों को कुछ दूर पहले ही रोक दिया जा रहा था। जिससे वाहन पार्किंग तक नहीं पहुंच पा रहे थे। जिससे सुरक्षाकर्मियों व कार्मिकों के बीच बहस भी होती रही।
गर्मी से राहत नहीं दिला सके कूलर
फरिहा। चकवल स्थित मतगणना केंद्र के पास मीडिया सेंटर बनाया गया था। धूप से बचाव के लिए टेंट लगाए गए थे। ताकि ऊपर से धूप न लगे। वहीं टेंट में गर्मी से बचाव के लिए दो कूलर लगाए गए थे जो राहत नहीं दिला सके। जिससे मीडियाकर्मी के साथ-साथ अन्य कर्मचारी भी मसीना से तरबतर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें