फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: बहन के इलाज के लिए सपा कार्यकर्ता ने पार्टी के मुखिया और सीएम को लिखा खत, मिला मदद का आश्वासन 

Wed, 01 Jul 2020 11:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ का एक सपा कार्यकर्ता लालजीत यादव अपनी बीमार बहन की सलामती के लिए दर-दर भटक रहा है। बुधवार को कार्यकर्ता ने अपने खून से खत लिखकर बहन के इलाज के लिए मदद मांगी है। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा है।

विज्ञापन


सीएम के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर बताया कि, सपा कार्यकर्ता से बात करके बहन का इलाज कराने के लिए जांच रिपोर्ट मांगने के साथ डॉक्टर्स को भी इस प्रकरण में अवगत कराने की जानकारी दी गई है। 

 कंधरापुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी लालजीत यादव सपा युवजन सभा से जुड़ा है। उसकी बहन सुनीता देवी की लगभग 85 प्रतिशत किडनी खराब हो गई है। डाक्टरों ने भी इलाज करने से इंकार कर दिया है। हर क्षण मौत के करीब बहन को जाता देख लालजीत ने उसके इलाज के लिए कई अस्पतालों के चक्कर लगाए, लेकिन कोरोना की वजह से कोई भी डॉक्टर उसको भर्ती करने से तैयार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें