फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने साधा योगी पर निशाना, कहा जनता बाढ़ से त्रस्त और सीएम अयोध्या में व्यस्त

विज्ञापन
सगड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों से मिलते सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनता बाढ़ की विभिषिका से त्राहि-त्राहि कर रही है और मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में व्यस्त हैं। तहसील-सगड़ी के टेकनपुर गांव में छोटी सरयू नदी से सटा बंधा सरकार और अधिकारियों के लापरवाही से कट गया है, जबकि कई दिनों से ग्रामीण इस संबंध में बाढ़ विभाग के अधिकारियों को सूचित कर रहे थे। बंधा कटने से पूरब के 50 गांव जलमग्न हो गए हैं। गांव व घरों में पानी घुस गया। उक्त आरोप सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे के बाद कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजमगढ़-गोरखपुर रोड पर पानी आ गया है। रेगुलेटर टेकनपुर, बरदहुवां नाला पर बाढ़खंड के अधिकारियों के लापरवाही के कारण रेगुलेटर खराब हो गया है। इससे घाघरा का पानी भी छोटी सरयू में जा रहा है। उस इलाके की समस्या और बढ़ गई है यह घटना पहली बार हुई है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने टेकनपुर, खेतापुर, सहनूपुर, सहबलिया, गांगेपुर, नैनीजोर, हाजीपुर, खरैलिया, बेलहिया, इस्माइलपुर, हैदराबाद का दौरा किया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। कई जगहों पर बंधे में रिसाव हो रहा है, लेकिन बाढ़ विभाग की तरफ से न कोई इन्तजाम है न पहले से ही कोई तैयारी की गई। घाघरा का पानी बराबर बढ़ता जा रहा है। मांग की कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों की प्रर्याप्त व्यवस्था कराई जाए। गन्ना व धान की फसलें जो नष्ट हो गई हैं, उसकी जांच कराकर मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों खाने और पशुओं के चारा आदि की व्यवस्था कराई जाए। जयराम सिंह पटेल, शिवसागर यादव, लौहर यादव, सूर्यभान यादव, नारद पटेल, रामशब्द यादव, अरविन्द यादव प्रधान, बुल्लूलाल पटेल, बृजभान, अविनेष पटेल, हरिनरायन यादव, बृजेश यादव आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें