केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए रेल बजट के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु का पुतला फूंका। साथ ही रेल बजट को जनविरोधी करार दिया।
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष राजेश गिरी ने कहा कि जनता को उम्मीद थी कि डीजल के दाम में आई कमी के कारण रेल भाड़े में कमी की जाएगी। लेकिन रेल मंत्री ने आम जनता को कोई राहत नहीं दी।
डा. शारिक अहमद खान ने कहा कि केंद्र सरकार का रेल बजट बोगस और बेकार है। आशीर्वाद यादव ने कहा कि रेल किराए में कोई वृद्धि न दिखाकर जनता को भरमाया जा रहा है।
इस दौरान आदर्श सिंह, संजय दूबे, मो. जैद, प्रमोद यादव, केदार यादव, अशोक राजभर थे।