फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सपा का प्रदर्शन, राम मंदिर से चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपा के फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता। श्रोत-पार्टी
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों ने सोमवार को पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक सांकेतिक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने गिरती शिक्षा व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न के मामलों पर सरकार को घेरा। यह पैदल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। इस दौरान सपा के चारों फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था बदहाल है और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

नेताओं ने अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की भी मांग उठाई। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष जयवीर यादव, महासचिव बृजलाल यादव, जिला सचिव अरविंद यादव, मोहम्मद मेहंदी और प्रदेश सचिव महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें