Chandauli News: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय तक भगवान राम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल किया। अब भगवान राम ने भाजपा का साथ छोड़ दिया।
दो उपचुनावों के सामने आए परिणामों को लेकर समाजवादी पार्टी के चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजे भाजपा के लिए बड़ा संदेश हैं और अब भाजपा को यह मान लेना चाहिए कि भगवान राम ने उसका साथ छोड़ दिया है।
विज्ञापन
सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय तक भगवान राम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने भगवान राम के नाम का बड़ा दुरुपयोग किया है। अब चुनावी परिणामों ने यह संकेत दे दिया है कि जनता इस राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही है।
सांसद ने कहा कि “भगवान राम अब भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं।” उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को इस बात को स्वीकार करना चाहिए और भगवान राम के नाम पर राजनीति करने के बजाय जनता के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उपचुनाव के परिणामों को केवल सीटों की जीत-हार के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इनके पीछे जनता का संदेश भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब चाहती है।