फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हमारे 10 विधायक हैं, हम नहीं चाहेंगे तो आजमगढ़ में नौकरी नहीं कर पाओगे', टोल प्लाजा पर सपा नेता का हंगामा

Wed, 29 May 2024 10:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सपा नेता नेता द्वारा टोल प्लाजा कर्मी को धमकाने का मामला सामने आया है। टोल प्लाजा कर्मी ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सपा नेता का बड़ा कारनामा जिले में सामने आया है। खुद को महासचिव व पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी और वर्तमान विधायक आलमबदी का रिश्तेदार बताते हुए कार सवार उक्त व्यक्ति ने सेहदा स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर रविवार को हंगामा किया।

विज्ञापन


कर्मचारियों संग गाली-गलौज व धमकी देने के साथ ही कहा कि हमारे 10 विधायक हैं, हम नहीं चाहेंगे तो आजमगढ़ में नौकरी नहीं कर पाओगे। इस बाबत टोल प्लाजा कर्मचारी ने कंधरापुर थाने में एक नामजद समेत दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।

कंधरापुर थाने पर दी तहरीर पर टोल प्लाजा कर्मी शिववीर ने बताया कि रविवार को दिन में लगभग ढाई बजे कार सवार एक व्यक्ति टोल प्लाजा पर पहुंचा। उनका फास्टैग ब्लैक लिस्टेड बता रहा था। उनको यह बात बताया गया और पूछा गया कि रिचार्ज कब किए हैं तो उन्होंने बताया कि अभी तुरंत। जिस पर उन्हें बैंक की प्रोसेसिंग के बाबत बताया गया कि पांच-सात मिनट लग सकता है। इसी बात पर नाराजगी जताते हुए धमकी देने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें