फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मृत प्रवासी श्रमिक के परिजनों को सपा ने दी एक लाख की आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा ने जनपद के मुबारकपुर के मुकुंदपुर निवासी प्रवासी के परिजनों को एक लाख की सहायता उपलब्ध कराई है। उक्त प्रवासी की ट्रेन से लौटते समय कानपुर में मौत हो गई थी। इसके साथ सपा के प्रतिनिधिमंडल ने घर पहुंच शोक संवेदना भी व्यक्त की।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रवासी मजदूरों की मौत पर एक लाख की तत्कालिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके क्रम में मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम मकरौदा बुजुर्ग (मुकुन्दपुर) निवासी स्व.रामअवध चौहान के परिजनों को भी एक लाख की मदद दी गई है। रामअवध कोरोना महामारी के कारण देश में लागू डाकडाऊन के दौरान श्रमिक ट्रेन से आ रहे थे। ट्रेन में कानपुर में ही उनकी मौत हो गई थी। अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व प्रत्याशी अखिलेश यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रामहरी चौहान, महेन्द्र चैहान ने घर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर श्यामदेव चौहान, राणाप्रताप यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें